सिलियारी और मांढर स्टेशन के बीच गर्डर लांचिंग का काम 14 अप्रैल की रात 11 बजे से 15 अप्रैल की सुबह 3 बजे तक होगा। यानी कार्य चार घंटे तक चलेगा। इस दौरान 14 से 16 अप्रैल तक करीब 10 एक्सप्रेस और 22 मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रेलवे ने डेवलपमेंट के नाम पर चैत्र नवरात्र के बीच 19 ट्रेनों को 14 से 17 अप्रैल तक फिर कैंसिल कर दिया है। रायपुर रेल मंडल के सिलयारी-मांढर स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग पर 14 से 17 अप्रैल तक गर्डर लॉन्चिंग का काम होगा, जिसके लिए ब्लॉक किया जाएगा। इसका असर यात्री ट्रेनों पर पड़ेगा।

Facebook Conversations