राममंदिर के एक वर्ष पूर्ण होने पर व्यायाम शाला में पूजा अर्चना
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव. स्थानीय नंदई चौक कोठार पारा में एक्सपर्ट जिम (व्यायाम शाला) में 22 जनवरी को संध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने पर व्यायाम शाला के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में श्रीराम एवं हनुमान जी की पूजा आरती एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें जिम में अभ्यासरत खिलाडिय़ों ने आरती में भाग लेकर हनुमान चालीसा  पाठन कर जयश्रीराम, जय हनुमान का नारा लगाकर जयघोस किया। इस अवसर पर  अंजू बंजारे, धनेश्वरी बंजारे, समारिन जोशी, सुरेखा पंचभावे, प्रतिमा बंजारे, तुषार वैष्णव, तामेश्वर प्रसाद, खिलेश्वर प्रसाद, विक्रम बडक़े, ललिता ठाकुर, जितेन्द्र कुमार, सुभाष हरिहारनो, नवीन शर्मा, जय साहू आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी एक्सपर्ट जिम की उपाध्यक्ष अंजू बंजारे ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations