राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने दिया कॉमेडियन का Health Update, कहा – कम हो रहा है इंफेक्शन …
त्वरित खबरे :

20/अगस्त /2002

शहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत के लिए हर कोई दुआ कर रहा है. राजू के परिवार की तरफ से लगातार उनकी सेहत को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं. वहीं उनकी सेहत को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है. राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव कॉमेडियन का ताजा हाल लोगों को बताया है.

राजू की सेहत में हो रहा सुधार

बता दें कि राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने कॉमेडियन की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि एक सीनियर लेडी डॉक्टर ने राजू की कंडीशन देखी है. उन्होंने कहा कि जो इंफेक्शन डेवलप हुए थे, वो अब कम हो रहे हैं. राजू श्रीवास्तव के भाई ने यह भी बताया है कि राजू की अच्छी सेहत के लिए आज परिवारवालों ने पूजा रखी है.

कॉमेडियन की सेहत लेकर उड़ रहीं अफवाहें

कॉमेडियन की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी उड़ाई जा रही हैं. बीते दिनों राजू के भाई दीपू ने मीडिया को वीडियो बनाकर भेजा था. उसमें उन्होंने कॉमेडियन की सेहत को लेकर झूठी अफवाह फैलाने वालों को काफी खरी-खोटी सुनाई थी. उन्होंने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ की जानकारी देते हुए ये भी बताया था कि वो अभी आईसीयू में ही हैं.

दीपू ने कहा था कि हम सभी के चहेते गजोधर भइया उर्फ राजू भाई आईसीयू में हैं, एम्स अस्पताल में हैं. यह बात पूरी दुनिया जानती है. आप सभी की दुआएं काम कर रही हैं. एम्स एक अच्छा अस्पताल है. डॉक्टर्स अपना बेहतरीन योगदान दे रहे हैं. अच्छी रिकवरी हो रही है. अच्छा इलाज चल रहा है राजू भइया का. इसलिए झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें.

दीपू ने आगे कहा कि हमारे राजू भाई फाइटर हैं और वह बहुत जल्दी जंग जीतकर आप सभी के बीच अपनी कॉमेडी की दुकान खोलने आएंगे. आप सभी को हंसाएंगे. दुआएं करते रहें. डॉक्टर अपना काम कर रहे हैं. डॉक्टर्स की टीम लगी है. सबसे अच्छे डॉक्टर्स हैं, उनका भी यही कहना है कि वह अपना बेस्ट दे रहे हैं. बहुत जल्द राजू जी हम सभी के बीच आएंगे.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations