राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे द्वारा पूर्व नपा अध्यक्ष डोंगरगढ़ तरुण हथेली को आपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया...
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष तरुण हथेल को राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है । नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि हथेल इससे पहले नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष के रूप में आम जनता के हितों में कई सराहनीय कार्यों के वजह से डोंगरगढ़ की क्षेत्रीय जनता में अपनी लोकप्रियता के लिए जाने जाते थे। वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष के रूप में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर अपनी भूमिका निभाते रहते हैं। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे द्वारा तरुण हथेली को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करने पर उनके समर्थकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना हुआ है। सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर समर्थकों तथा उनके करीबियों द्वारा उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।

Facebook Conversations