राजनांदगांव नगर निगम हैंडबॉल संघ के 5 महिला हैंडबॉल खिलाड़ीयो का हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी टीम मे चयन।
त्वरित ख़बरें -

राजनांदगाव: उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी प्रांगण में 12 जनवरी 2023 को हुआ । जिसमें राजनांदगांव सेक्टर की टीम  ने अपना पहला मैच रायगढ़ को हराकर एवं दूसरा भाई बलौदा  बाजार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उत्कृष्ट खेल के आधार पर राजनांदगांव नगर निगम हैंडबॉल संघ से अंकिता वर्मा ,राधिका यादव ,    सुषमा साहू ,नेहा सिन्हा , सुशीला  सिन्हा  का चयन हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के लिए हुआ है पांचो प्रतिभागी हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए  28 जनवरी से मेघालय में आयोजित ईस्ट  जोन यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए। चयनित  खिलाड़ियों को राजनांदगांव नगर निगम हैंडबाल संघ के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा,  सचिव आशीष यादव,  सह सचिव जयेश मुदलियार कोच राहुल सोनसाकरा एवं संघ के वरिष्ठ सदस्य  रितेश देवांगन , पूनाराम यादव, विमल शर्मा, प्रफुल इंदौरकर ,दीपक पटेल, राकेश यादव, आदर्श गुप्ता, तरुण गुप्ता ,पिंटू गुप्ता ,अंकुर सिंह ,मनीष यादव  सभी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations