राजनांदगांव- कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे ने एफएम रेडियो स्टेशन,रेडियो संगवारी का किया शुभारंभ
त्वरित ख़बरें - कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण,कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

राजनांदगांव 26 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री  रविन्द्र चौबे ने आज सृष्टि कॉलोनी में एफएम रेडियो स्टेशन रेडियो संगवारी का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री  चौबे ने रेडियो संगवारी के तकनीकी रूम की कार्यप्रणाली को समझा इसके पश्चात उन्होंने रिकॉर्डिंग रूम में  रेडियो संगवारी को पहला साक्षात्कार दिया। कृषि मंत्री  चौबे ने कहा कि इस एफएम रेडियो के माध्यम से जनसामान्य को सूचनाएं प्राप्त होते रहेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना प्रारंभ की तथा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की भावना के अनुरूप नरवा योजना के तहत जल संरक्षण, गरवा योजना के अंतर्गत पशुधन संरक्षण एवं संवर्धन, घुरवा योजना अंतर्गत जैविक खेती तथा पारंपरिक बाड़ी को बढ़ावा देते हुए सुपोषण की दिशा में आगे कदम बढ़ाएं है। सुराजी गांव योजना शासन की महती योजना है। उन्होंने बताया कि देश की राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आज राजपथ में छत्तीसगढ़ की झांकी सुशोभित हुई है। उन्होंने बताया कि गौठान के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़े हैं और गौ माता की सेवा हो रही है। प्रदेश में 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायते हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में गौठान प्रारंभ करने की योजना है। एक गौठान के लिए लगभग 8 से 10 एकड़ भूमि सुरक्षित हो रही है। इस तरह प्रदेशभर में लगभग डेढ़ लाख एकड़ भूमि सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि तेज गति की गाडिय़ों से गायों की मौत हो रही थी। गौठान बन जाने से गायों को सुरक्षित स्थान मिला है। वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण से जैविक खेती को बढ़ावा मिला है तथा फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है। गौठान में एक लाख से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है और वे आर्थिक दृष्टि कोण से मजबूत बन रही है।

कृषि मंत्री  चौबे ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। देश में यह पहला राज्य है जहां इनपुट सब्सिडी में किसानों को इतनी अधिक राशि दी जा रही है। पढ़े-लिखे लोग अब कृषि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। गोधन न्याय योजना एवं भूमिहीन श्रमिकों के लिए संचालित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में गेम चेंजर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौठान, गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी देशभर में चर्चा का केन्द्र बने हैं। अब तक गोधन न्याय योजना के तहत किसानों को 122 करोड़ रूपए की राशि दी जा चुकी है। वर्मी कम्पोस्ट का अधिक मात्रा में उत्पादन किया जा रहा है। डीएपी एवं यूरिया खाद की कमी देश में है ऐसी परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ जैविक खेती को बढ़ावा देने वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा रागी, कोदो, कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है।

समता जनकल्याण समिति द्वारा संचालित रेडियो संगवारी के लोकार्पण अवसर पर अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण  दलेश्वर साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम  धनेश पाटिला, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष  विवेक वासनिक,  पदम कोठारी, पूर्व महापौर  सुदेश देशमुख, राजा भवानी बहादुर सिंह, दिग्विजय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष  रईस अहमद शकील, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, उप संचालक कृषि  जीएस धु्रर्वे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  डीके नेताम,  चंद्रभान वाजपेयी,  इब्राहिम मोहम्मद, जनपद अध्यक्ष डोंगरगढ़  भावेश सिंह, रेडियो संगवारी के संचालक  शिशुपाल खोब्रागढ़े, दैनिक समाचार पत्र देशबंधु के ब्यूरो चीफ  दीपांकर खोब्रागढ़े, सुश्री हिमानी वासनिक,  दीपेश सिंह उपस्थित थे।

कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण

 मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दो मेडिकल मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रोको अऊ टोको महाअभियान का किया शुभारंभ

 छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछलीपालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री  रविन्द्र चौबे ने गणतंत्र दिवस समारोह के बाद स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के भौतिक, रसायन, गणित लैब का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पूरे राज्य में 173 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया गया है। गरीबों का अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाने का सपना पूरा हो रहा है। शासन द्वारा बच्चों को यहां नि:शुल्क शिक्षा प्रदान प्रदान की जा रही है। आगामी समय में इस योजना का लाभ अधिक से अधिक बच्चों को मिलेगा। उन्होंने स्कूल में बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि महतारी दुलार योजना के तहत कोविड-19 से जिन बच्चों के अभिभावकों की मृत्यु हुई है, उन बच्चों को प्राथमिकता के साथ नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। स्कूल में उच्च योग्यता वाले शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के विद्यार्थियों द्वारा दीवारों में आकर्षक पेंटिंग बनाई गई है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दो मेडिकल मोबाईल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही यूनिसेफ, एनएसएस और रेडक्रास के सहयोग से संचालित रोको अऊ टोको महाअभियान का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, पदम कोठारी, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव  अरूण वर्मा, प्राचार्य श्रीमती आशा मेनन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के जवान उपस्थित थे।

कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

 गणतंत्र दिवस के पर्व पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट में राष्टीय  ध्वज फहराया। कलेक्टर  सिन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने  सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

राजनांदगांव 26 जनवरी 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations