राजिम कुंभ मेला में राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
tvarit khabre : zafran khan reporting

गरियाबंद :  राजिम कुंभ मेला में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। सोमवार 9 फरवरी को भोग भंडारा में समिति के संरक्षक मेहतरु राम साहू द्वारा अपने पूर्वजों के नाम से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कुंभ मेला में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। भोग भंडारा में प्रसाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। आज के भोग भंडारा में विशेष सहयोग देने वालों में शिक्षक विवेक शर्मा, सुजाता शर्मा, परिक्षेत्र साहू समाज खोरपा के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, ग्रामीण साहू समाज तरी के अध्यक्ष दौलत राम साहू, जामगांव परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गंगाराम साहू, जनपद पंचायत अभनपुर के उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, समाजसेवी राघवेंद्र साहू एवं सुरेश साहू, साथ ही पत्रकार ईश्वर साहू (खोरपा) प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिन्होंने भोग भंडारा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

भोग भंडारा के शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई। भोग भंडारा में समिति अध्यक्ष लाला साहू, परिक्षेत्र साहू समाज पिपरौद के अध्यक्ष पारसमणी साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, मंदिर समिति उपाध्यक्ष नूतन साहू, आलोक साहू, संगठन मंत्री डिगेश्वर साहू, बलराम साहू, डॉ. ओंकार साहू एवं कोषाध्यक्ष भोले साहू सहित अन्य सामाजिक लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations