राजनांदगांव। भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ युवाओं को 500 कंपनियों में इंटर्रशिप का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2.0 प्रारंभ की गई है। जिसमें युवाओं को 12 महीने तक वास्तविक कारोबारी माहौल तथा विविध व्यवसायों और रोजगार के अवसरों का अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही 5 हजार रूपए प्रतिमाह इंटर्नशिप भत्ता एवं 6 हजार रूपए एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योाजना 2.0 योजना के तहत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 तक है। योजना के तहत आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री धारक, दसवीं, बारहवीं, उत्तीर्ण आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने एवं रजिस्ट्रेशन के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजनांदगांव से संपर्क कर सकते है।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations