प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति प्रक्रिया पुन: शुरू करने की मांग को लेकर
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजनांदगाँव/नवीन शिक्षक संघ जिला इकाई राजनांदगाँव के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल के हाथों ज्ञापन सौंपकर सहायक शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग कर्मचारियों की प्राथमिक प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया वेटिंग सूची से पुन: प्रारंभ किये जाने की मांग किया है । नवीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष छन्नूलाल साहू एवं सचिव अजय कड़व ने संयुक्त रूप से बताया कि अभी हाल ही में सहायक शिक्षको का प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति काउंसलिंग के माध्यम से हुआ है जिसमें कई पदोन्नति प्राप्त सहायक शिक्षकों ने पदभार ग्रहण नही किये है । अत: उन रिक्त पदों पर वरिष्ठता सूची के वेटिंग वाले सहायक शिक्षको को प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति देने, प्रधान पाठक के रिक्त पदों को सार्वजनिक करने के साथ ही वरिष्ठता सूची में जिन स्थानांतरण एवं पदोन्नति से शिक्षक अलग-अलग जिला से आये है, उनका नाम जोडऩे के लिए मांग किया गया है । विदित हो कि विकासखण्ड कार्यालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने वरिष्ठता सूची में नाम जोडऩे के लिए पूर्व में आवेदन दिया है किन्तु बाबुओं की लेटलतीफी और आपसी सामन्जस्य की कमी के चलते शिक्षको का नाम दावा/ आपत्ति देने के बाद भी नही जुड़ा है । इसमें विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजनांदगाँव कार्यालय के ढुलमुल रवैया में परेशान शिक्षको ने जिला शिक्षा अधिकारी समक्ष अपनी मांग रखी है । ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग किया गया है कि पूर्व में विकल्प पत्र के माध्यम से कला विषय के शिक्षको का गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के रिक्त पर पदोन्नति दिया गया है । संघ ने मांग किया है, कि इन विषयों के पद को रिक्त पद माना जाये जिससे सहायक शिक्षक से  उच्च वर्ग शिक्षक पदोन्नति में सहायक शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके । इसी तरह सर्विस बुक संधारण समय समय पर पूर्ण करने, सर्विस बुक की द्वितीय प्रति इन्द्राज करने, संविलियन पूर्व समयमान वेतनमान व परिवीक्षा अवधि के समस्त देय राशि का शीघ्र भुगतान किये जाने, जी.पी.एफ. पासबुक प्रदान किये जाने, ऑनलाइन आकस्मिक, अर्धदिवसीय अवकाश एवं एच्छिक अवकाश को पूर्व की भाँति ऑफलाईन किये जाने की मांग किया गया । जिला शिक्षा अधिकारी  अभय जायसवाल ने संघ के प्रतिनिधियों के द्वारा दिये गये ज्ञापन में प्रत्येक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा किया एवं संघ के प्रतिनिधि मंडल को को आश्वासन दिया है कि इन सभी मंागो पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जायेगा एवं प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति प्रक्रि या पुन: प्रारंभ कर सहायक शिक्षको को पदोन्नति दिया जायेगा ।

प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष छन्नूलाल साहू, जिलासचिव अजय कड़व, गुरूदत्त सिन्हा, महेश कुमार ठाकरे, प्रमोद कुमार साहू, अर्जुन कुमार सेन, धनेश नेताम, कन्हैया लाल कुंजाम, राजीव यादव, लोकेश साहू, अचल वैष्णव, भेष कुमार साहू, जनकदास, साहू, अशोक पिस्दा, चैनदास डहरे सहित कई अन्य शिक्षकगण शामिल थे ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations