पंजीकृत सात चिकित्सालयों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य तथा सराहनीय योगदान एवं उपलब्धि के लिए किया गया सम्मानित...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर से आयुष्मान भारत पखवाड़ा के दौरान अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं योजना के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रचार-प्रसार रथ के माध्यम से जिले के छूटे हुए सभी राशनकार्डधारी पात्र हितग्राहियों से अपील करते हुये अपने एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड पखवाड़े के दौरान बनाने अपील किया गया है। राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 6 वर्ष एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 20 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। कलेक्टर  अग्रवाल ने जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को पखवाड़े के दौरान आयुष्मान योजना के अंतर्गत छूटे हुए शेष हितग्राहियों का घर-घर जाकर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने कहा। साथ ही योजना के अंतर्गत नि:शुल्क ईलाज की जानकारी और शासकीय चिकित्सालयों में क्लेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  इंदिरा नवीन व्यवहारी, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी  गुरप्रीत कौर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पूजा मेश्राम, जिला परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत ऐश्वर्य साव, जिला प्रबंधक रेडक्रास सोसायटी प्रदीप शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर अग्रवाल ने पंजीकृत सात चिकित्सालयों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य तथा सराहनीय योगदान एवं उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।   जिले में सर्वाधिक हितग्राहियों 93.24 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव को सम्मानित किया गया। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाल बहादुर नगर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी को अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में से शत प्रतिशत मरीजों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अतंर्गत लाभ प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। पंजीकृत निजी चिकित्सालय क्रिश्चयन फेलोशिप हॉस्पिटल राजनांदगांव, सांई कृपा हॉस्पिटल राजनांदगांव एवं समदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत सराहनीय योगदान दिये जाने के लिए सम्मानित किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations