पहलगांव आतंकियों को करारा जवाब  पहलगाम आतंकी हमले के बाद Tattoo बनाने उमड़ रही भीड़, जानिए ऐसा क्या लिखवा रहे हैं लोग
त्वरित ख़बरें :- मनीष साहू रिपोर्टिंग...

वाराणसी. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें अब तक 2 विदेशी नागरिकों समेत 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. जबकि, कई लोग घायल हुए थे. हमले के बाद देश के हर हिस्से में लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि लोग आंतकियों को मुहतोड़ जवाब देने के लिए टैटू बनवाने पहुंच रहे हैं. टैटू दुकानों के बाहर काफी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है.

बता दें कि आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की थी. ऐसे में लोग अब लोग हिंदू लिखा टैटू बनावा रहे हैं. जिसके लिए टैटू बनाने वाले लोग ऑफर भी चला रहे हैं. टैटू बनाने का चार्ज 1500 है, जो भी हिंदू लिखा टैटू बनावा रहा है, उसे 50 प्रतिशत की छूट देकर सिर्फ 750 रुपए ही लिए जा रहे हैं.

वहीं टैटू बनवाने आए लोगों में से एक युवक का कहना है कि आतंकियों ने पहलगाम में लोगों को धर्म पूछकर मारा था. इसीलिए अब हाथ में हिंंदू लिखा टैटू बनवा लिया है, जिससे अब पहचान बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं एक युवती ने कहा, टैटू बनवाकर हम मैसेज देना चाहते है कि भले जान चली जाए, लेकिन पहचान नहीं छुपाएंगे.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations