फिर लौट रहा कोरोना , नए वैरिएंट ने ली 16 मरीजों की जान
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उप स्वरूप जेएन. 1 के नए मामलों में से 19 मामले गोवा में दर्ज किए। गए जबकि केरल तथा महाराष्ट्र में एक-एक मामला सामने आया है। बीते दो सप्ताह में कोविड-19 से संबंधित 16 मरीजों की मौत हो गई। केंद्र सरकार ने देश में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी और नए। जेएन. 1 स्वरूप के सामने आने के बीच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को देश भर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की और कोरोना वायरस के उभरते स्वरूपों के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि भले ही मामले बढ़ रहे हैं लेकिन 92.8 फीसदी मामलों में। घर पर ही इलाज हो रहा है जो हल्की बीमारी का संकेत देता है।

तेजी से फैलता है कोरोना का नया स्ट्रेन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने JN.1 स्ट्रेन के बारे में बताया है कि जांच में सामने आया है कि दूसरे वैरिएंट की तुलना में अधिक आसानी से फैलता है. जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक वायरोलॉजिस्ट एंड्रयू पेकोज ने कहा है कि जेएन. 1 अधिक जोखिम पैदा नहीं करता है. JN.1 को पहले इसके मूल वंश BA.2.86 के हिस्से के रूप में वर्गीकृत किया गया था, लेकिन WHO ने अब इन् अलग प्रकार के तौर पर वर्गीकृत किया है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि मौजूदा टीके जेएन. 1 और कोविड-19 वायरस के दूसरी वेरिएंट से होन वाली गंभीर बीमारी और मौत की रोकथाम जारी रखेंगे

एहतियात बरतते रहें… 

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना का ये नया वेरिएंट खतरनाक नहीं है लेकिन सर्दी, जुकाम, वायरल में जैसे सावधानियां बरतते हैं और परिवार में एक के होने पर दूसरे लोग इसकी चपेट में न आएं, ऐसे बचाव करते हैं, वैसे करते रहें. हाथों को साबुन से धोएं, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्‍क पहनें. जो लोग किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, कोमोरबिड हैं, वे मास्‍क पहनें और सार्वजनिक स्‍थानों पर कम से कम जाएं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations