फेरो स्केप निगम लिमिटेड मिलाई (FSNL) द्वारा उदयाचल को एम्बुलेंस की सौगात...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगाँव : नगर की अग्रणी समाज सेवी संस्था उदयाचल को मिलाई की फेरो स्केप निगम लिमिटेड द्वारा नेत्र चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए एम्बुलेंस प्रदान किया गया। FSNL संस्था ने नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उदयाचल द्वारा किये जा रहे कार्य से प्रभावित होकर एम्बुलेंस की चाबी भिलाई में संस्था के सदस्यो को सौपी, संस्था के अधिकारियों द्वारा एम्बुलेंस की चाबी सौपते हुए संस्था के उत्तरोतर प्रगति की कामना करते हुये भविष्य में निरंतर सहयोग प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर FSNL के अधिकारीगण एवं संस्था के संरक्षक उत्तमचंद बैद कोषाध्यक्ष अशोक मोदी एवं सदस्य त्रिलोचन बग्गा, नितिश अग्रवाल, समृद्धि तिवारी उपस्थित थे। वर्तमान में उदयाचल में नेत्र चिकित्सा के अलावा फिजियोथैरेपी, दंत चिकित्सा एवं विभिन्न सेवा गतिविधियाँ लगातार गतिमान है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations