राजनांदगांव।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पार्रीखुर्द, संकुल भर्रेगाँव में 24 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शाला के सभी बच्चे राधा-कृष्ण की वेश भूषा में शाला में उपस्थित हुए थे, जो बहुत ही मनोहारी लग रहा था। बच्चों ने मिलकर राधा-कृष्ण को समर्पित राम नृत्य का आनंद लिया। जिससे दिव्य वातावरण की अनुभूति हुई। इसके बाद बच्चों ने अपनी-अपनी टोली बनाकर 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' का जयघोष करते हुए भरपूर आनंद व उत्साह के साथ दही हांडी फोड़ने का प्रयास किया, जो बड़ा ही मजेदार रहा। जन्माष्टमी महोसव के इस आनंदपूर्ण वातावरण में बच्चों के साथ शिक्षक भी सम्मिलित रहे। इस अवसर पर संस्था प्रमुख शिव कुमार सेवता, शिक्षिका विभा सिंहमारे व पुष्पलता देवगन की उपस्थिति रही।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations