पांचवी अंतिम कावड़ यात्रा नारी शक्ति रक्षा बंधन को समर्पित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

अधिकाधिक महिलाशक्ति शामिल हो, जवानों को रक्षा सूत्र बांधा जायेगा ।

राजनांदगाँव/ संस्कारधानी जो पिछले चार सप्ताह से शिवभक्ति में डुबी हुई है । बागेश्वर धाम मंदिर में भी भक्तों का मेला सावन माह में लगा हुआ है।नगर व नगर के बाहर अनेको स्थानों से कावड़ यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा निकालकर बागेश्वर धाम पहुंच कर जल अर्पण किया जा रहा है । स्वतंत्रता दिवस पर भी मंदिर को तिरंगो से सजाया गया था । बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा भी कावड़ यात्रा हमारे देश के लिए, भारतीय सेना, भारतीय खिलाडिय़ों, मूक बधिर बच्चों के कल्याण हेतु निकाली जा चुकी है।

इस सावन माह की अंतिम कावड़ यात्रा हेतु भी बागेश्वर धाम सेवक पंकज गुप्ता, राकेश ठाकुर, भावेश अग्रवाल, विजय गुप्ता, राजेश शर्मा, सौरभ खंडेलवाल, निकुंज सिंघल,सूरज गुप्ता,  अनवरत रूप से तैयारी में लगे है, उन्होंने बताया कि पांचवी कावड़ यात्रा जो कि नारी शक्ति व रक्षाबंधन को समर्पित रहेगी। देश में नारी शक्ति हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ-साथ व उनसे आगे भी बढ़ कर कार्य व सेवा कर रही है विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से देश की सेवा कर भारत का नाम ऊंचा  कर रही है । जो कि भारतीय नारियों की उत्कृष्ठ क्षमता को दर्शाता है ।

इसके अलावा रक्षाबंधन के दिन अंतिम सोमवार पड़ रहा है अत: भारतीय सेना के जवानों, सेना के प्रशिक्षु छात्रों को भी आंमत्रित किया गया है । जिन्हें रक्षा सूत्र बांधा जावेगा ।

अत: पांचवी वर्ष अंतिम कावड़ यात्रा में, श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ  ट्रस्ट व संस्था से जुड़े शिवभक्तों द्वारा समस्त संस्कारधानीवासियों के साथ साथ विशेषकर, नगर की हर क्षेत्रों से जुड़ी धार्मिक सामाजिक, शिक्षा, सेवा संस्थाओं महिला समूह, खेल शासकीय सेवारत्, अधिवक्तागण, व अन्य छेत्रो से संलग्न महिलाओं, खिलाड़ी छात्राओं मातृशक्ति से अधिाकाधिक संख्या में, कावड़ यात्रा में प्रात: ५:३० बजे श्री बागेश्वर मंदिर या ७:०० बजे नंदई चौक पहुंचकर शामिल होने का आग्रह किया है ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations