ऑपरेशन ‘‘मुस्कान’’ के तहत गुम नाबालिक बालिका दस्तयाब अपहृता को जबलपुर( मध्य प्रदेश) से किया गया बरामद
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

            पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा, एसडीओपी महोदय डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम एवं ऑपरेशन ‘‘मुस्कान’’ प्रभारी दिलीप सिसोदिया एसडीओपी डोंगरगांव द्वारा ऑपरेशन ‘‘मुस्कान’’ के तहत लंबित गुम बालक/बालिकाओं का पता-तलाश कर शीघ्र ही बरामद कर दस्तयाब करने हेतु आदेश जारी किया गया है, जिसके पालन में थाना प्रभारी डोंगरढ़ जितेन्द्र वर्मा एवं ओपी मोहारा चौकी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू द्वारा ओपी मोहारा थाना डोंगरगढ़ के अपराध क्रमांक- 08/2025 धारा-137(2) बीएनएस के अपहृता जो बिना बताये कहीं चली गई थी जिसकी कायमी दिनांक से लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश दौरान  अपहृता को दिनांक- 09.01.2025 को जबलपुर (मध्य प्रदेश) से बरामद किया  गया है। बरामद करने पर अपहृता के परिजन द्वारा खुशी जाहिर करते हुये राजनांदगांव पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।  

               उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी मोहारा निरीक्षक ढाल सिंह साहू, सउनि महेन्द्र यादव, प्र0आर0- सुरेंद्र रामटेक, आरक्षक- ऋषिदास मानिकपुरी का विशेष योगदान रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations