नवांशहर के कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अंगद सैनी का एक्सीडेंट हो गया है,इलाज जारी .....
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा गुर्दा रिपोर्टिंग
नवांशहर के कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अंगद सैनी का एक्सीडेंट हो गया है। वह आंसरो के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, जिसमें उन्हें मामूली चोट आई है बताया जा रहा है कि उनका प्राथमिक इलाज कराया गया है। इस दुर्घटना में अंगद सैनी के साथ उनका ड्राइ​वर व गनमैन भी घायल हो गए, जिन्हें मोहाली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था।मिली जानकारी के मुताबिक, अंगद सैनी चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे जब वह आंसरों के पास पहुंचे तो सड़क पर टोल प्लाजा कंपनी की खड़ी एंबुलेंस से उनकी कार जा टकराई। यह टक्कर कैसे हुई इसका अभी पता नही चला है, लेकिन सूत्र इसे ड्राइवर की लापरवाही मान रहे हैं।खबर यह भी है की एम्बुलेंस से टक्कर होने के साथ जालंधर कॉर्पोरेशन के कमिशनर गौतम जैन की कार अंगद की कार से टकरा गई। इस हादसे में उन्हें मामूली चोटे आई हैं। इसके बाद ही उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations