राजनांदगांव : शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरी में चिखली थाना राजनांदगांव के थाना प्रभारी (एस ओ) नरेश कुमार बंजारे एवं थाना के अन्य स्टाफ के द्वारा साइबर समस्या से हो रहीघटनाओं के संबंध में एवं बचाव हेतु जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई इसी कड़ी में संस्था प्राचार्य अनीता सहारे के द्वारा मोबाइल एवं इंटरनेट उपयोग के समय भी बरती जाने वाली महत्वपूर्ण सावधानियां को विस्तार पूर्वक बताया गया एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मोहन लाल देवांगन के द्वारा भी साइबर क्राइम से बचने हेतु सतर्क किया गया।इस अवसर पर संस्था के शिक्षक गण संकुल समन्वयक चंद्रशेखर भरने एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरी एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरी के 223 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations