नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ दुर्ग क्राइम ब्रांच ने ग्राहक बनकर की डील फिर मास्टरमाइंड को पंजाब से दबोचा दुर्ग राजनांदगांव रायपुर तक करता था सप्लाई…..
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ दुर्ग क्राइम ब्रांच ने ग्राहक बनकर की डील फिर मास्टरमाइंड को पंजाब से दबोचा दुर्ग राजनांदगांव रायपुर तक करता था सप्लाई…..

नशे के अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड शेरा उर्फ शेर सिंह और उसके दो साथियों को दुर्ग पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया शेरा को पंजाब के अमृतसर से ब्राउन शुगर चिट्ठा के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 5लाख  का चिट्ठा बरामद किया गया। पुलिस ने ग्राहक बनकर सौदा किया, फिर आरोपी को धर दबोचा। 

दुर्ग‌SP जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि जिले में सुखा नशा तेजी से बढ़ रहा था। उसे रोकने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था जांच के दौरान उन्हें पता चला की भिलाई का रहने वाला शेरा उर्फ शेर सिंह इस अवैध कारोबार को का मास्टरमाइंड है। क्राइम ब्रांच की टीम में शेरा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए प्लान बनाया क्राइम ब्रांच की टीम खुद खरीददार बनी और उससे संपर्क की पुलिस ने उससे बड़ी मात्रा में चिट्ठा की डिमांड की। 

डील तय होने के बाद शेरा चिट्टा लेने के लिए पंजाब राज्य के अमृतसर के दालम गांव गया। जब वह वहां से लौट रहा था। तो पुलिस ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा।

उसके पास से पुलिस ने ₹5 लाख की कीमत का ब्राउन शुगर जप्त किया। शेरा के साथ उसे माल सप्लाई करने वाले दो लोग जोधा सिंह और लवप्रीत सिंह को भी पुलिस में गिरफ्तार किया। 

शेरा पंजाब से सीधे ब्राउन शुगर लाता था। इसके बाद इसे दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव और दुर्ग से रायपुर जिले के कुछ क्षेत्र में उसके सप्लाई टुकड़ों में करता था। इसके चलते दुर्ग भिलाई के कई लड़के नशा करने के चक्कर में परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र तक में भी भर्ती कराया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations