लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने सेामवार को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ननकट्टी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मंत्री गुरु रुद्र ने भक्त माता कर्मा की मूर्ति स्थापना कर साहू समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने गौठान में सामुदायिक भवन निर्माण, पानी टंकी एवं पाइप विस्तार, नाली निर्माण, शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं गोदाम, स्व सहायता समूह के लिए शेड निर्माण का भूमिपूजन एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। मंत्री ने साहू समाज को सामाजिक भवन, श्मशान घाट में प्रतीक्षालय निर्माण, बड़े तालाब और गौठान तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा की है। इसी के साथ निषाद समाज के लिए शौचालय युक्त भवन की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

Facebook Conversations