* *नंदिनी नगर का गुण्डा बदमाश डॉ. दुष्यंत खोसला का जिलाबदर*...
* *जिलाधीश दुर्ग व्दारा जारी किया गया एक वर्ष के लिए जिलाबदर का आदेश*
* *अनावेदक के विरूद्ध थाना नंदिनी नगर में मारपीट, डराने धमकाने के विभिन्न प्रकरण दर्ज*
* *आचरण में सुधार परिलक्षित नहीं होने पर दुर्ग पुलिस के प्रतिवेदन पर पारित किया गया जिलाबदर का आदेश*
-0-
*डॉ. दुष्यंत खोसला व्दारा नंदिनी नगर क्षेत्र अहिवारा में अपना क्लीनिक खोलकर व्यवसाय की आड़ में* लोगों को डराने, धमकाने एवं मारपीट किए जाने, क्षेत्र के लोगों पर दहशत का माहौल कायम किए जाने का प्रयास किया गया था। *अनावेदक डॉ. दुष्यंत खोसला के विरूद्ध प्रार्थियों व्दारा थाना नंदिनी नगर में मारपीट करने, डराने-धमकाने की रिपोर्ट पर 05 अपराधिक प्रकरण दर्ज कर, डॉ. दुष्यंत खोसला को गुण्डा बदमाश की सूची में लाया गया था,* ताकि इस पर *पूर्ण नियंत्रण लाया जाकर इसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकें,* किन्तु अनावेदक के कृत्यों पर कोई *सुधार परिलक्षित नहीं होने, लगातार समाज विरोधी एवं अपराधिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न किया जाता रहा,* जिस पर दुर्ग पुलिस व्दारा *अनावेदक डॉ. दुष्यंत खोलसा के आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाए जाने हेतु प्रतिवेदन जिलाधीश दुर्ग को भेजा गया था*।
*जिलाधीश दुर्ग व्दारा दिनांक 08.01.2026 को अनावेदक डॉ. दुष्यंत खोसला के विरूद्ध* छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के प्रावधानों के तहत *जिला दुर्ग, सरहदी जिला राजनांदगांव, रायपुर, धमतरी, बालोद एवं कबीरधाम की सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने का आदेश पारित किया गया है।*

Facebook Conversations