निया शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया
त्वरित ख़बरें - टुरी आइसक्रीम खाके फरार होगे जी… गाने पर मुंबई की इस हॉट एक्ट्रेस ने मचाया धमाल

रायपुर. छत्तीसगढ़ी गानों का इन दिनों बॉलीवुड भी दीवाना हो गया है. मुंबई के कलाकारों को भी सीजी गाने भाने लगे हैं. मुंबई की हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा ने एक छत्तीसगढ़ी गाने पर इन्स्टाग्राम में धमाल मचा दिया है. छत्तीसगढ़ी सॉन्ग टुरी आइसक्रीम खाके फरार होगे जी… गाने पर डांस करके निया शर्मा ने अपने छत्तीसगढ़िया फैंस को चौंका दिया है. निया शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक किया है. ये गाना छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित फिल्म मोर छइयां भुइयां में एक्टर अनुज शर्मा पर फिल्माया गया है. निया के वीडियो पर कई लोगों के फनी कमेंट्स भी आए हैं. निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. डेली लाइफ के इंट्रेस्टिंग मोमेंट्स शेयर करती हैं. उनके सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.

निया ने अपने करियर की शुरुआत शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' से की थी। शो में उनके काम को बहुत पसंद किया गया। इस शो से निया को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा निया 'जमाई राजा', 'इश्क में मरजावां' और 'नागिन' जैसे शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations