निर्वाचन व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
त्वरित ख़बरें दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दूरभाष नंबर 07824-222103 व टॉल फ्री नंबर 1950 चौबीसों घंटे करेगा काम *

*बेमेतरा 20 मार्च 2024/- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में विधि व्यवस्था संधारण व आदर्श आचार संहिता को लेकर जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जहां पर चौबीस घंटे अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने विशेष आदेश निकाल नियंत्रण कक्ष में नियुक्त अधिकारियों व कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिये है। कंट्रोल रूम जिला संयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक-4 में स्थापित है। जहां पर 24 घंटे तीन पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा।*

   *जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07824-222103 व टॉल फ्री नंबर 1950 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी गुड्डू लाल जगत, ज़िला आबकारी अधिकारी नितिन खण्डूजा,सहायक प्रभारी अधीक्षक पवन सिंह परमार है। इस कंट्रोल रूम में आम नागरिक निर्वाचन व आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत आदि कंट्रोल रूम मे दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में तैनात स्टाफ प्राप्त होने वाली शिकायतों को तुरंत संबंधित अधिकारियों को भेजेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations