निरंकारी महिला संत समागम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करना...
राजनांदगांव I सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से २७ जुलाई २०२५ दिन- रविवार को सुबह ११ बजे से दोपहर २ बजे तक संत निरंकारी मंडल राजनांदगांव द्वारा झूलेलाल नगर, झूलेलाल धर्मशाला चौखडिय़ा पारा राजनांदगांव में जोनल स्तरीय, जोनल महिला संत समागम का आयोजन किया गया इस अवसर पर भोपाल(म.प्र.) से चलकर परम पूज्यनीय बहन निर्मला सोमानी जी ने बताया कि साध-संगत जी धन निरंकार हम जिस रूप में भी यहाँ बैठे है हम सभी गुरसीख है ये तो व्यवस्था है , कोई गीत बोले तो कोई विचार बोले कोई स्टेज पर विराजमान हो। या सेवाओं में जो लगे हुए हो साध- संगत जी ये सब गुरूमत की व्यवस्थाएँ है पर हम सब गुरसीख ही है चाहे वह कुर्सी पर बैठा हो या जमीन में बैठा हो या कही भी सेवा कर रहा हो वह गुरू की रहमत, गुरू का प्यार ही ले रहा है हम सभी को सद्गुरू माता जी ने जो इस परमपिता परमात्मा का ज्ञान दिया हुआ है। उसी ज्ञान का आसरा लेेते हुए, किसी के खाने-पीने-पहनने पर, किसी की जाति को ना देखते हुए हर इंसान के अंदर इस
परमपिता परमात्मा का अंश है यह सोचकर ही हम हर इंसान की सेवा कर सकते है। निरंकारी महिला समागम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करना और प्रेम-शांति समानता और एकता के मूल्यों को अपनाने के लिए निरंकारी मिशन मानव को मानवीय गुणों से लैन्स करना सीखता है। इसका सिर्फ मुख्य उद्देश्य महिलाओं को भी सहनशीलता, विनम्रता, प्यार,अमन -चैन स्थापित करना है। इस अवसर पर परम पूज्य जोनल इंचार्ज गुरू बख्श सिंह जी कालरा रायपुर से पधारे और उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि संत निरंकारी महिला संत समागम बहुत ही सुंदर प्यार और खुशियों से सम्पन्न हुआ। जिसमें भिलाई, रायपुर, खैरागढ़, कांकेर, डोंगरगाँव, डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव की महिलाओं ने बहुत ही सुंदर प्रोग्राम प्रस्तुत किए जिसकी मैं तहदिल से बधाईयाँ देता हूँ। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मदन लाल नवलानी ने दी। एवं बताया कि बहन निर्मला सोमानी जी का स्वागत निरंकारी मिशन के सेवा दल भाई बहनों द्वारा एवं कांकेर के संयोजक राजा देवनानी एवं राजनांदगांव के संयोजक रूपलाल जी राजवानी सहित किया गया

Facebook Conversations