भिलाई| नूतन चौक भिलाई-3 में शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 165 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और दवा दिया गया। इसमें डॉ. असमेश, डॉ. रेशमा, डॉ. सुरभि, डॉ. तन्मय और डॉ. प्रभा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें नूतन चौक की ममता पटेल, गौरी शंकर वर्मा, डेरहा साहू , डॉली सोनी, रूखमणी सोनी, सीमा ठाकुर आदि का सहयोग रहा।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations