नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए कौशल पखवाड़ा...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। कौशल विकास प्रशिक्षण अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवाओं को 3-4 माह की अवधि का नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु कौशल पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कौशल पखवाड़ा 14 से 30 अक्टूबर 2024 तक सुबह 11 बजे से 2 बजे तक सभी जनपद पंचायतों में आयोजित हो रहा है। इसके अंतर्गत 22 अक्टूबर को रोजगार कार्यालय राजनांदगांव, 21 व 28 अक्टूबर को जनपद पंचायत डोंगरगढ़, 23 व 25 अक्टूबर को जनपद पंचायत डोंगरगांव एवं 18 व 24 अक्टूबर को जनपद पंचायत छुरिया में कौशल पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण अंतर्गत सोलर इंस्टॉलेशन, राजमिस्त्री, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, कम्प्यूटर, सिलाई जैसे विभिन्न कोर्स में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं को कौशल पखवाड़ा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण संयुक्त कार्यालय के सामने कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में संपर्क किया जा सकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations