नगर निगम का तोडू अतिक्रमण दस्ता ने चिखली थाना के पास रास्ते में लगे ठेला हटाये
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 1 अप्रैल। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम करने के लिये निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने नगर निगम में अतिक्रमण दस्ता (तोडू दस्ता) का गठन किया है। गठित दल निगम सीमाक्षेत्र में अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करते है। इसी कडी में आज चिखली थाना के पास, दीनदयाल कालोनी जाने वाले मार्ग से ठेला खोमचा को निमम व पुलिस की टीम ने हटाने की कार्यवाही किये।

इस संबंध मेें आयुक्त गुप्ता ने बताया कि चिखली थाना के पास दीनदयाल कालोनी जाने वाले मार्ग में अतिक्रमण कर ठेला खोमचा लगाने की शिकायत प्राप्त हुयी, उक्त ठेलावालों को हटाने नोटिस दिया गया था, ठेला नहीं हटाने पर आज नगर निगम के अतिक्रमण तोड् दस्ता द्वारा पुलिस बल सहित हटाने की कार्यवाही की गयी। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता से कहा कि शहर मेें जहॉ जहॉ पर अतिक्रमण किया जा रहा है, उन्हे तत्काल नोटिस देकर हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध निगम प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाये। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम व दीपक महला, उप अभियंता  अनिमेष चंद्राकर व तिलक राज धु्रव, प्र.पटवारी मिलीन्द रेड्डी व गणेश झा सहित निगम तथा पुलिस बल उपस्थित था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations