मुस्कान तिवारी मौत मामला: परिजनों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, तीन युवकों की गिरफ्तारी की मांग
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

राजनांदगांव, जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित मनगटा के वुड विसलिंग रिसोर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई युवती मुस्कान तिवारी के मामले में अब परिजनों ने पुलिस जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

परिजनों का आरोप है कि मामले में अब तक रिसोर्ट संचालक सहित तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना के समय रिसोर्ट में कुल आठ लोग मौजूद थे। उनका कहना है कि रायपुर के तीन युवकों और एक अन्य युवती की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

परिजनों के अनुसार, यदि घटना के दौरान सभी लोग मौके पर मौजूद थे, तो पुलिस को प्रत्येक व्यक्ति से गहन पूछताछ कर उनकी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि मामले में शामिल सभी लोगों की निष्पक्ष जांच की जाए और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि पुलिस ने मुस्कान तिवारी की मौत के मामले में रिसोर्ट संचालक सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि जांच अभी अधूरी है और कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिलना बाकी हैं।

परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि युवती की मौत की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें।

फिलहाल, पुलिस की ओर से परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उठाए गए सवालों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations