मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नया रायपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिचर्स का किया शुभारम्भ
त्वरित ख़बरें - 20 एकड़ में 17 करोड़ रूपए की लागत से इंस्टीट्यूट स्थापित किया गया है। यहाँ ट्रेनिंग पूरी करने के बाद छात्रों को लायसेंस तुरंत बनाकर देने के साथ ही हैवी वाहन चलाने का प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्रों को फैक्ट्रियों में नौकरी दिलाने में मदद भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नया रायपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिचर्स का किया शुभारम्भ

रायपुर: नवनिर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालाघाट जिले के किरनापुर से अपरान्ह 3:30 बजे रायपुर वापस लौट आए। अटल नगर क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में 20 एकड़ में 17 करोड़ रूपए की लागत से इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिचर्स स्थापित किया गया है इस इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद छात्रों को तुरंत लायसेंस बनाकर दिए जाएंगे। हैवी वाहन चलाने का प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्रों को फैक्ट्रियों में नौकरी दिलाने में भी मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण किया। परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कीे। संसदीय सचिव  शिशुपाल सोरी और  चन्द्रदेव राय तथा विधायक  धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष  शैलेष नितिन त्रिवेदी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थेे। इस अवसर पर परिवहन विभाग के सचिव श्टपेश्वर वर्मा और अपर परिवहन आयुक्त  दीपांशु काबरा तथा मारुति सुजुकी के एमडी एवँ सीईओ  के.आयुकावा भी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations