मोदी सरकार देशवासियों की उम्मीदों पर उतर रही खरा...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की की ओर अग्रसर है वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हो रहा है। छत्तीसगढ़ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है। उक्त बातें राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष  गीता घासी साहू ने कही। साहू ने आगे कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। इससे स्पष्ट है कि बीते 10 सालों के कार्यकाल से देश की जनता प्रसन्न है। तीसरे कार्यकाल में भी मोदी सरकार देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। इसी प्रकार राज्य की विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन स्थापित हो रही है। प्रदेश में सभी वर्ग के हित के लिए कार्य हो रही हैं।  साहू ने आगे कहा कि मोदी 3.0 में भी अन्नदाताओं की आय बढ़ाए जाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार हमेशा किसानो की हितैषी रही है केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2300 एवं 2320 रुपए पतला धान का बढ़ाए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त भी किसानो के खाते मे जमा किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations