मनरेगा कर्मियों को मोदी का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग होगी पूरी..
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

मनरेगा कर्मियों को मोदी का बड़ा तोहफा, कर्मचारीयों के नियमितीकरण की मांग होगी पूरी.....

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी होने वाली है। मनरेगा कर्मियों की सामाजिक एवं सेवा सुरक्षा सुरक्षित के लिए में पॉलिसी बनाई जाएगी राज्य सरकार इसके लिए नई पॉलिसी बनाई जाएगी। सरकार मानव संस्थान नीति लागू करने की तैयारी में है।

 दरअसल पंचायत एक ग्रामीण विकास विभाग के 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। पंचायत सचिव राजेश राणा की अध्यक्षता में सीमित का गठन हुआ है ।समिति 15 दिनों के अंदर अपना सुझाव देगी। मनरेगा कर्मियों के लिए नियमितीकरण की प्रक्रिया होने तक उनकी सामाजिक और सेवा सुरक्षा के लिहाज से पॉलिसी को लागू किया जाना है।

 इस कमेटी में मनरेगा योजना के जिम्मेदार अधिकारियों के अलावा छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय क्षत्री और प्रदेश महासचिव सुनील मिश्रा दो सदस्य को भी शामिल किया गया है।आदेश जारी होते ही राज्य के 12000 से अधिक मनरेगा कर्मीयो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations