मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार टकराने पर हुआ विवाद, बदमाशों ने बीच बचाव करने आए लोगों को मारा चाकू, 6 घायल
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बार फिर बदमाशों की दबंगई देखने को मिली है। महाकाल की नगरी में श्रद्धालुओं से झड़गा कर रहे बदमाशों ने बीच बचाव करने आए 6 लोगों को चाकू मार दिया। इस घटना में सभी घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार नलिया बाखल चौराहा पर ई रिक्शा से टकरा गई। जिस पर विवाद हो गया। ई रिक्शा और श्रद्धालुओं के बीच बहस शुरू हो जाती है। इतने में वहां पर मौजूद लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे, तो रिक्शा चालक वह उसके साथियों ने उनपर चाकूओं से हमला कर दिया, जिसमें कुल छह लोग घायल हुए हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद मुख्य आरोपी अमन बकरी के खिलाफ देर रात धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations