मलपुरी में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। ग्राम मलपुरी में ध्रुव  गोड़ आदिवासी समाज द्वारा नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दिन सुबह 11 बजे गोड़वाना भवन मलपुरी से कलश यात्रा निकाला गया जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए,कलश यात्रा ग्राम- मलपुरी का भ्रमण कर आदिवासी भवन पहुँचे जहा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशीला नेताम, अध्यक्षता प्रहलाद उइके विशिष्ट आतिथि अन्नपूर्ण नेताम, नारायण कोड़प्पा , बरसन लाल नेताम, जनपद सदस्य  पिताम्बर कत‌लाम, ईश्वरी मण्डावी शिक्षक, सनद ठाकुर, संतोष ठाकुर,योगेश कुमार कोर्राम एवं शिव कुमार सेवता उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations