30 जनवरी 2023
T20I क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 31 गेंदों में महज 26 रन की पारी खेली है. अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ और सिर्फ एक चौका लगाया है. सूर्यकुमार यादव को इसी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है.
आप सोच रहे होंगे की इस धीमी पारी के लिए भी उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया है, जो 31 गेंदों में 70-80 रन बनाने का दमखम रखते हैं. ये कैसे हो गया. तो आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव को इस अवॉर्ड से इसलिए नवाजा गया है, क्योंकि उनका एक अलग अवतार रविवार 29 जनवरी को देखने को मिला था. सूर्या ने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की सबसे धीमी पारी खेलते हुए टीम को मैच जिताने का काम किया है, क्योंकि भारत के सामने महज 100 रन का लक्ष्य था, लेकिन इसे हासिल करने में भारत की हवा निकल गई थी.
सिर्फ एक चौके की मदद से उन्होंने 26 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई. कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों में 15 रन बनाया था. भारत ने इस लक्ष्य को 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर हासिल किया. आखिरी 6 गेंदों में 6 रनों की जरूरत थी, जिसे भारत ने 5 गेंदों में फिनिश कर दिया.

Facebook Conversations