महिला दिवस के उपलक्ष में सुभद्रा सिंह के नेतृत्व में रखा गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन ,
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास मार्केटिंग हेड - पूरा सेक्टर गूंज उठा माता के जयकारों से, सैकड़ों की भीड़ मौजूद रही।

कहते हैं, महिलाओं की क्षमता को नजरअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है , इस वाक्य का प्रत्यक्ष प्रमाण कल के कार्यक्रम में देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में निरंतर 20 वर्षों से सुभद्रा सिंह के द्वारा महिलाओं को सम्मान मिलता रहा है। इस साल भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। आयोजन में हजारों संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माता के जयकारों के साथ,माता के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर प्रारंभ किया गया। सभी महिलाओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि एवं अतिथि गण भी कार्यक्रम से बेहद प्रसन्न हुए, छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए छत्तीसगढ़ी लोकगीत का धूमधाम से आयोजन कराया गया। जिस का सभी मुख्य अतिथियों के साथ हजारों की संख्या में मौजूद रही महिलाएं बेहद खुशी से झूमते हुए लुफ्त उठाई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं के सम्मान में सुभद्रा सिंह मैदान में उतरते हुए समाज में अपना नाम रोशन कर महिलाओं का नाम प्रथम श्रेणी में ले जाने वाली सभी महिलाओं का पुष्पमाला, शल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया। प्रियंका गांधी के कहे अनुसार "लड़की हूं लड़ सकती हूं" का नारा इस कार्यक्रम में भी लगाया गया, नारे लगने से महिलाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला।महिलाओं के सुविधा के लिए खानपान का उत्तम व्यवस्था रखा गया था।कार्यक्रम की गरिमा बनाते हुए मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर मौजूद रही।उन्होंने सभा के उद्बोधन में कहा,निरंतर 20 वर्षों से सुभद्रा सिंह द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है और निरंतर कई वर्षों से उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसका फल उनको आवश्यक आने वाले समय में मिलेगा, हजारों महिलाओं का धन्यवाद करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं मंच पर बैठे सभी लोगों को दी। कार्यक्रम में जनसैलाब देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे राज्योत्सव में बैठे हो।

कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाते हुए विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमती रश्मि भूरे मैडम की उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में सुभद्रा सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा ऐसा भव्य कार्यक्रम जहां एक मंच पर 3000 से अधिक महिलाएं उपस्थित हो, 100 से ज्यादा महिलाओं का सम्मान किया जाए ऐसे कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति सौभाग्य की बात है।

तृतीय लिंग की अध्यक्षा एवं गुरु पूजा मौसी जी की मौजूदगी रही और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा इतने बड़े मंच पर सभी को सामान्य वर्ग से देखते हुए कार्यक्रम को आयोजन करना बहुत बड़ी बात है, भिलाई में प्रथम बार हमारे समुदाय को सम्मानित किया जा रहा है इसलिए मैं बहुत गौरवान्वित हूं।

कार्यक्रम में सभी महिलाओं का सम्मान किया गया विशिष्ट अतिथि के तौर पर नीता जैन अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष,सरिता साहू जी, शंकराचार्य कॉलेज की अध्यक्षा झा मैडम, गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर गुलाटी मैडम, फिल्म जगत से छत्तीसगढ़ लोक नृत्य में अपनी छवि रखने वाली जागेश्वरी मेश्राम जी, प्रिंसिपल रचना झा, उर्वशी साहू जी ,रुखसाना बेगम जी तथा सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

नगर निगम में नवनिर्वाचित महिला पार्षदों का भी सम्मान किया गया जिसमें मुख्य तौर पर मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, अंजू सिन्हा जी ,डी सुजाता जी, की मौजूदगी देखने को मिली।

ब्लॉक अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया जिसमें मुख्य तौर पर तुलसी पटेल जी ,दिनशा तुमाने जी ,पूर्व पार्षद रक्षा साहू जी की मौजूदगी देखने को मिली।

कार्यक्रम में मशहूर एवं सूचर्चित कलाकार उर्वशी साहू जी एवं उनकी टीम द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा को बरकरार रखा गया।

जहां महिलाओं के सम्मान की बात है वहां महिला कांग्रेस की टीम भी मौजूद रही। महिला कांग्रेस की टीम में सरिता परगनिया जी, सरिता पांडे जी, नीलू लीमेष जी, वड़ानी मैडम, रेनू चंद्राकर जी, रत्ना नारंगदेव जी, राजू चंदा जी, उषा पांडे जी ,चित्रलेखा देवांगन जी, टी जानकी जी, ललिता सिंह, वीणा सिंह, इन सभी की मौजूदगी देखने को मिली।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस भव्य कार्यक्रम में 101 महिलाओं का पुष्पमाला एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। महिला दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन पर जैसे कि उनका कहना है प्रदेश में कोई भी भूखा ना रहे , इसके तहत 50 गरीबी रेखा कार्ड का भी वितरण किया गया। जिसके तहत सरकार की तरफ से उन सभी महिलाओं को राशन की सुविधा प्रति माह मुहिया कराया गया।

कार्यक्रम को समाप्त करते हुए सुभद्रा सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा की,8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं एवं अतिथियों का सम्मान करते हुए लगातार 20 वर्षों से यह कार्यक्रम सुचारू ढंग से प्रतिवर्ष सेक्टर 10 गुंडिचा मंच पर मनाया जाता रहा है जहां हर वर्ग के अलग-अलग महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि आप सभी सम्मानित महिलाओं के वजह से इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है एवं आगे भी किया जाता रहेगा। अपने उद्बोधन में माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन पर महिलाओं के लिए उनकी योजनाएं एवं उनके कहे हुए वाक्य जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरे प्रदेश में कोई भूखा ना रहे इस को ध्यान में रखते हुए आज महिला दिवस में 50 परिवारों को राशन कार्ड मुहिया इसी कार्यक्रम के माध्यम से ही किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पूरे भिलाई में आज तक हजार से भी अधिक राशन कार्ड का उनके द्वारा वितरण किया जा चुका है। राशन कार्ड के माध्यम से महिलाओं को अपनी रसोई में कभी खाद्य की कमी नहीं पड़ेगी जिससे पूरे प्रदेश में कोई भूखा नहीं रहेगा।मुख्यमंत्री जी द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हर महिला, हर घर, हर गांव तक पहुंचेगा इसका बेड़ा उठाते हुए उनकी और उनकी टीम ने महिला दिवस पर प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी 3000 से अधिक महिलाओं को उत्तम भोजन की व्यवस्था कराई गई एवं जाने आने के लिए वाहन का व्यवस्था कराया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी महिलाओं का दिल से धन्यवाद किया सभी महिला समिति एवं महिला समूह का आदर करते हुए सभी को दिल से आभार व्यक्त किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations