महाकुंभ 2025 मोनालिसा ने क्यों छोड़ा? ‘वायरल गर्ल’ ने खुद बताई आपबीती...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 जो प्रयागराज में हो रहा है इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। महाकुंभ में ही एक लड़की जिसका नाम मोनालिसा  है वो भी लाइमलाइट में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लड़की की खूबसूरती इसी के लिए परेशानी का कारण बन गई है। वायरल गर्ल ने बताया की कुछ लोगों ने जबरन उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश की और उनके भाई के साथ भी मारपीट की गई। अब वो इतना डर गई है कि अब वो महाकुंभ का मेला छोड़ने के लिए मजबूर हो गई हैं।महाकुंभ 2025 में वायरल हुई लड़की मोनालिसा अपनी खूबसूरती से ही तंग आ गई है। अब उसने खुद एक वीडियो के जरिए बताया कि उसे मीडिया वालों और अन्य लोगों ने काफी परेशान किया। इस बात की वजह से मेरे माता-पिता भी बहुत परेशान हैं। अब इसी वजह से मेरे माता पिता मुझे वापस गांव भेज रहे हैं। वो बोली की मैं बहुत परेशान हो गई हूं।मोनालिसा ने बताया कि वो कर्ज में हैं। उन्होंने बताया कि हम महेश्वर से 3 लाख रुपये का कर्ज लेकर, कुछ रुद्राक्ष की माला लेकर आए थे। उसमें भी आप सोच रहे होंगे कि मोनालिसा उन मालाओं को बेचकर, इंस्टाग्राम, फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से पैसे कमा रही हूं। लेकिन ऐसा नहीं है, मुझे 500 रुपये का भी फायदा नहीं हुआ है। बहुत से लोगों ने तो मेरी फेक मेल आईडी बना रखी है।मोनालिसा लोगों से और मीडिया से इतनी परेशान हो गई है कि अब उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अब उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ से मेरी विनती है कि मेरी मदद करें। मेरा बहुत मन था कि मैं इस मेले में रहूं, मैं इस मेले में बड़े मन से आई थी, लेकिन अब मैं सब लोगों से परेशान होकर महेश्वर जा रही हूं। मेरे मम्मी-पापा मुझे वापस भेज रहे हैं।मोनालिसा ने बताया कि कुछ लोग जबरन मेरे यहां आए और फोटो खिंचवाने के लिए। उन्होंने कहा कि आपके पापा ने यहां भेजा, मैंने मना किया तो वो जबरन अंदर घुस गए, मैं डर गई। अंधेरा होता है यहां कोई भी नहीं होता और मुझे डर लगता है कि कोई कुछ कर न दे। मेरा भाई गुस्से में उनका मोबाइल लेने गया तो 9 लोगों ने मेरे भाई को मिलकर मारा। यहां के लोगों को बोलने जाएं तो वो हमें ही बातें सुनाते हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations