मदरसा नौनिहाल स्कूल बासपाईपारा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
राजनांदगाँव- मदरसा नौनिहाल स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजा रोहण किया गया उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक कांगे्रस सुरेश जैन व अध्यक्षता हाजी, जिउर रहमान के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। जिसमें विशेष अतिथि हाफिज शाहिद साहब भी उपस्थित थे। स्कूल में बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया उक्त कार्यक्रम में मदरसा प्रधान पाठक शमा खान, शहनाज अंसारी, इसरत, शबनम, अब्दुल मन्नान खान (सेके्रटरी), रितेश देवांगन, उदय देवांगन, अब्दुल रज्जाक खान, जावेद भाई, उदय देवांगन, रोशनी यादव आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उक्त जानकारी मदरसा प्रभारी अब्दुल रज्जाक खान अशरफी ने दी।

Facebook Conversations