बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) जिले में श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। जबकि मधुमक्खियों के हमले में 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।

जानकारी में मुताबिक, घटना घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के धाराखोह जंगल की है। बताया जा रहा है कि धाराखोह बाबा के मंदिर में पूजा करने भोपाल, इटारसी और सारणी से करीब 40-50 लोग पहुंचे थे। इस दौरान खाना बनाने के लिए जलाए गए चूल्हे का धुआं पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते तक पहुंचा गया और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं मधुमक्खियों के डंक मारने से 15 श्रद्धालु घायल हो गए। जिसके बाद अन्य लोगों ने घायलों को घोड़ाडोंगरी के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की मानें तो सभी खतरे से बाहर हैं।

Facebook Conversations