राजनांदगांव 10 अक्टुबर 2022
वार्ड नं 10 शांतिनगर सम्पत टेलर गली में मृत नवजात शिशु पाया गया किसी अज्ञता ने शिशु के जन्म के साथ नार फूल सहित उसे नाली में फेक दिया, जिसकी सूचना लगभग शाम 4 बजे वार्डवासीयो द्वारा पार्षद पूर्णिमा नागदेवे को घटना की सूचना दी गई, तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर पार्षद श्रीमती नागदेवे द्वारा चिखली पुलिस को सूचना दी तथा स्वंय पार्षद पूर्णिमा नागदेवे ने नवजात शिशु का शव नाली से निकालकर चिखली पुलिस के हवाले किया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर नवजात के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया।

Facebook Conversations