राजनंदगांव / ग्राम चारभाठा में बीते 2 अक्टूबर को हुई घटना जिसमे पड़ोसी रूपराम यादव हत्या के इरादे से अपने पड़ोसी हेमकुमार बंजारे के घर में लोहे का पाईप एवं चाकू लेकर घुस गया उस समय घर पर बंजारे की पत्नी साथ में 3 वर्ष का लड़का और 6 माह की छोटी सी लड़की थी जिस तरह आक्रोश में यादव घर में घुसा एवं मारने के लिए उसने पाईप उठाया जिससे पत्नी एवं बच्चा दोनों घबरा गए बच्चे के मन में डर की भावना घर कर गयी बंजारे की पत्नी को मारने के लिए जैसे ही पड़ोसी ने हथियार उठाया उसने अपने बचाव में आवाज लगाई आसपास के रहने वाले आवाज सुनकर क्या हो गया ऐसा देखते हुए आये तो देखे की पड़ोसी यादव, बंजारे की पत्नी को मारने लोहे का पाईप उठा रखा है लोग बचाव किये साथ ही उनमे से कोई व्यक्ति पास के खेत में काम कर रहे पति हेमकुमार को इसकी सूचना दी वह काम छोड़कर भागते हुए घर आया और अपनी पत्नी बच्चे की जान बचाने में सफल हुआ इस तरह बंजारे पड़ोसी यादव को पुलिस को देंने के लिए पकड़ना चाहा तो हत्या के इरादे से आया यादव आस पास कही छिप गया पुलिस 112 मौके पर भी पहुंची पर उनके द्वारा कुछ भी कार्यवाही नही किया गया इसी तरह से बंजारे ने अधीनस्थ थाना क्षेत्र घुमका में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहा तो पर भी पुलिस ऐसे ही घरेलु मामला बताते हुए उसे थाने से भगा दिया जिस पर हेमकुमार बंजारे ने दुर्ग आई जी दफ्तर आकर लिखित में शिकायत दिया जिस पर उन्हें आश्वाशन तो दिया गया है की उनके आवेदन और मामले पर पुलिस जांच करेगी बंजारे का कहना है की जिस तरह की घटना हुई है और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहना पड़ता है घर में उनके पीछे उनका परिवार रहता है पड़ोसी आय दिन इस तरह हरकत, जातिगत छोटी जाति के व्यक्ति संबंधित अभद्र गाली गलौज करता है जिससे घर वाले मासूम छोटा बच्चा डरा हुआ रहता है उसके कारण से बच्चे न घर वाले कही आने जाने का सोच भी नही सकते जिस तरह से घटना घटी है बंजारे का परिवार दहशत में है| बंजारे पुलिस से यह आशा रखे हुए है की पुलिस उसका साथ देगी साथ ही हत्या के इरादे से आये पड़ोसी रूपराम यादव को सजा जरुर देगी अब आगे पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही किया जाता है या नही यह समय बताएगा पर कार्यवाही न करने की स्थिति में बंजारे परिवार के साथ किसी भी तरह की घटना घट सकती जिसका सीधा आरोप बंजारे पुलिस को देंगे क्यूंकि उनके द्वारा पहले भी पुलिस को इसकी सूचना दी गयी परंतु कार्यवाही कुछ भी नही हुआ |
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग विजयलक्ष्मी शर्मा छ.ग. ब्यूरो प्रमुख

Facebook Conversations