मध्य प्रदेश के गुना (MP Guna) में सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे ने मकान हड़पने के लिए लड़की को बंधक बनाया, बेहरमी से पीटा, फिर आंखों में लाल मिर्च झोंक दी, मुंह में मिर्च भरकर होंठ फेवीक्विक (feviquick) से चिपका दिए. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश के गुना (MP Guna) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां अयान पठान नाम के युवक ने एक लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं. आरोपी ने लड़की को बंधक बना लिया, इसके बाद उसे बेदम होने तक पीटा. इसके बाद उसने लड़की की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. फिर मुंह में लाल मिर्च पाउडर भरकर होंठ फेवीक्विक (feviquick) से चिपका दिए. इस पूरी घटना की आपबीती पीड़िता ने पुलिस को पीड़िता ने पुलिस को बताई है. दरिंदगी की शिकार हुई लड़की अस्पताल में भर्ती है. उसे गहरे जख्त हैं, हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद से वह बेहद डरी सहमी हुई है. लड़की के पिता का देहांत हो चुका है. उसके पास मां के नाम एक पैतृक मकान है. आरोपी उसी मकान को हड़पने की फिराक में था. पीड़िता का कहना है कि वह पहले भी परेशान करता रहा है.
tvarit khabaren -satyabhama durga riporting

Facebook Conversations