राजनांदगांव- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव संस्कारधानी राजनांदगांव में कोसरिया यादव महासभा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा सोमवार को साहडा देव मंदिर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण जी के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए विभिन्न वार्डों से आने वाली झांकियां एकत्रित होकर तथा गाजे बाजे के साथ भगवान श्री कृष्ण जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी। विभिन्न वार्डो से आने वाली झांकी के साथ पारंपरिक राउत नृत्य दल , मंडई मेला, डीजे, रामधुनी दल, बलि अखाड़ा के साथ कोसरिया यादव महासभा के पदाधिकारी वार्डों के गौटिया गण, नगर के युवा संगठन, महिला संगठन व पदाधिकारी तथा नगर वासी अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। वार्डो से निकलने वाली झांकी की तैयारी कर ली गई है जो कि आज दोपहर 12:00 तक आरंभ स्थल साहडा देव महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास पहुंचेगी। तदपश्चात सभी झांकियां क्रमवार व्यवस्थित रूप से महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल से रेलवे स्टेशन चौक ,दिल्ली दरवाजा,शनि देव मंदिर, भारत माता चौक,बसंतपुर थाना चौक,दुर्गा चौक,आजाद चौक, मानव मंदिर चौक ,जमातपारा,गुरुद्वारा चौक, इमाम चौक से महरानी लक्ष्मी बाई स्कूल सहाड़ा देव मंदिर पर पूजा आरती कर प्रसादी वितरण कर समापन की जावेगी। 1/9/2024 दिन रविवार को सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम गांधी सभा गृह म्युनिसिपल स्कुल राजनांदगांव में रखा गया है।जिसमे प्रतिभाशाली छात्र छात्रा का सम्मान, शिक्षा ,खेल ,कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान,समाज के युवाओं व बच्चों का सामूहिक नृत्य,के साथ साथ सांस्कृतिक दल का कार्यक्रम , समाज वरिष्ठों का सम्मान,अतिथियों का सम्मान कर समापन किया जावेगा।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations