13 अगस्त 2022
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच’ को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं. उन्होंने सीरीज में अपने किरदार को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की है. एक्ट्रेस ने बताया कि वह किरदारों की बैकस्टोरी को फॉलो करती थी और इसकी गहराई तक जाती हैं.

एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद ने कहा कि मैंने अपने किरदार लेखा को समझने के लिए एक बैकस्टोरी लिखी और अभ्यास किया. यह मेरे परफॉमेर्ंस को शेप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह उस व्यक्ति को जानने का अभिन्न अंग है, जिसे मैं पर्दे पर निभाने वाली हूं. शो के तीसरे सीजन में एक्टर पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा की भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे.

Facebook Conversations