कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला
त्वरित ख़बरें - सीएम भूपेश बघेल की लोकप्रियता से योगी सरकार डरकर एफआईआर करवाई

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ यूपी में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इसका स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया है। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव हारने के डर से यह अपराध दर्ज कराया है। चंद्राकर ने मीडिया कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के चुनावी रणनीति और जनहितकारी कार्यों से मिली लोकप्रियता से डर गई है।

उत्तरप्रदेश की आम जनता तक भूपेश बघेल को पहुंचने से रोकने के षड्यंत्र के तहत उनके खिलाफ एफआईआर करवा रही है। हम इस घटना की निंदा करते हैं। उन्होंने यूपी में निर्वाचन आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। साथ ही आगामी दिनों में इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रपति से शिकायत की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो तो भाजपाइयों ने किया है। चंद्राकर ने कहा कि जब भाजपा के सभी नेता ऐसा कर रहे हैं तो उन पर किसी भी तरीके से केस दायर नहीं हो रहा है। सीएम भूपेश बघेल की लोकप्रियता से योगी सरकार डरकर एफआईआर करवाई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations