एक्ट्रेस कंगना रनोट को हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिसके कारण वे पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। अब हाल ही में कंगना रनोट ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से वे फिर से सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। दरअसल, कंगना ने अपने स्टेटमेंट में हिंट दी है कि वे किसी से प्यार करती हैं। साथ ही उन्होंने अपने अगले पांच साल आगे का प्लान भी बताया, जहां वह खुद को एक वाइफ और एक मां के तौर पर देखती हैं।
मुझे अपने प्रोफेशन से बहुत ज्यादा प्यार है
इसके अलावा 'धाकड़' एक्ट्रेस कंगना रनोट ने 'टाइम्स नाउ समिट 2021' में ट्विटर पर बैन किए जाने से लेकर उन दिनों की बातें भी शेयर कीं, जब ठीक से इंग्लिश नहीं बोल पाने के कारण उनकी खिंचाई की जाती थी। इस लाइव सेशन के दौरान कंगना से जब पॉलिटिक्स में जाने को लेकर सवाल किया गया, तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अपने प्रोफेशन से बहुत ज्यादा प्यार है और इसके अलावा उनका कोई और प्लान नहीं है। कंगना ने बताया कि उन्हें अपने प्रोफेशन से इसलिए प्यार है, क्योंकि यहां पैसा है, अच्छे कपड़े पहन सकते हैं, अफेयर रख सकते हैं और यहां वो सब हो सकता है जो आप चाहते हैं।
अगले 5 सालों में खुद को एक वाइफ और मां के तौर पर देखती हूं
इसके बाद कंगना रनोट से उनके अफेयर को लेकर भी सवाल किया गया, जिससे वह पहले बचने की कोशिश करती दिखीं। इसके बाद जब कंगना से सवाल पूछा गया कि उन्होंने अब तक अपनी लाइफ में काफी कुछ हासिल किया है और अब अगले 5 सालों में वे खुद को कहां देखती हैं? इस सवाल पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि वह अगले पांच सालों में खुद को एक वाइफ और एक मां के तौर पर देखती हैं। उनके इस जवाब पर उनसे पूछा गया कि क्या इस प्लान पर उन्होंने काम शुरू कर दिया है? तो इसके जवाब में कंगना ने कहा कि जल्द ही सबको इस बारे में भी पता लग जाएगा। कंगना ने इस ओर इशारा किया है कि उनकी लाइफ में किसी स्पेशल वन की एंट्री हो चुकी है, जिसके बारे में वे जल्द ही खुलासा करने वाली हैं।
इंग्लिश ठीक से नहीं बोल पाने पर शर्मिंदा किया जाता था
समिट के दौरान कंगना ने अपने उन बीते दिनों को भी याद किया, जब इंग्लिश ठीक से नहीं बोल पाने पर उनकी खिंचाई की जाती थी। उन्होंने इस बारे में बताया, "मैंने वह भी भारत देखा है, जहां मुझे इंग्लिश न बोलने पर शर्मिंदा किया जाता था। एक मध्यमवर्गीय परिवार और छोटे से गांव से आने के लिए भी शर्मिंदा किया जाता था। मैं अभी यह भी वक्त देख रही हूं, जब लोग सीना तानकर बोलते हैं कि भई हमें इंग्लिश नहीं आती है। यह वक्त बदला है और आगे भी बदलेगा।" वहीं कंगना से जब पूछा गया कि क्या ट्विटर पर उन्हें बैन किया गया है, क्या वह सोशल मीडिया हैंडल को मिस करती हैं? इस सवाल पर कंगना ने कहा कि उन्हें यह अच्छा लगा कि उन्हें बैन किया गया। उन्होंने कहा कि बैन शब्द उन्हें काफी पसंद है

Facebook Conversations