कल्लुटोला  में  विधायक  भोलाराम साहू  ने विभिन्न विकास कार्यों का किए लोकार्पण
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव।खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्लुटोला (चिचोला)विकासखंड छुरिया में माननीय लोकप्रिय विधायक  भोलाराम साहू जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नव-निर्माण खाद्य गोदाम भवन  एवं सी.सी.रोड निर्माण का फीता काटकर लोकार्पण किया। विधायक साहू जी ने अपने उद्बोधन में समस्त ग्रामवासियों एवं सरपंच ग्राम पंचायत कल्लुटोला को उपरोक्त लोकार्पण विकास कार्यों के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें दिए तथा  अतिथियों के स्वागत के लिए उन्होंने सभी  सरपंच ग्राम पंचायत  एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया । इस शुभ अवसर पर  किरण रविन्द्र वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,  ललिता कंवर जिला पंचायत सदस्य, चुम्मन लाल साहू जनपद सदस्य एवं कांग्रेस जिला महामंत्री, रविन्द्र वैष्णव  जिला महामंत्री भाजपा,  फत्ते लाल कंवर सरपंच,  प्रताप धावड़े सरपंच प्रतिनिधि,  नैन सिंह पटेल पूर्व सरपंच हालेकोसा, श्याम लाल साहू उपसरपंच,  कुँवर राम साहू ग्राम प्रमुख, आनंद राम, मनोहर, घसिया राम, परदेसी राम, राजकुमार कंवर, हिरामन पटेल, शंकर साहू,  पंनेमीचंद, माहरुराम पटेल, केशू राम पटेल, मानसिंह वर्मा, देवनाथ वर्मा, येत राम पाल, रमेश हिरवानी, हिदेराम पटेल, पचगण तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations