कलेक्टर ने विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कलेक्टर ने पौधरोपण करने जिलेवासियों से की अपील
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

जिले में लगातार गिरते भू-जल की स्थिति को सुधारने के लिए जल संरक्षण एवं पौधरोपण की बहुत जरूरत

राजनांदगांव 04 जून 2024। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने जिले के नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण करने के साथ ही पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करना एवं उसकी रक्षा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पौधे जब बड़े होते हैं, तो फल, फूल एवं छाया सहित जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। पर्यावरण को बचाना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं।

Image

कलेक्टर ने कहा कि जिले में अब तक मोटर पंप एवं बोर से लगभग 85 प्रतिशत जल का दोहन कर लिया गया है। जिसके कारण भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। इसी गति से यदि जल का दोहन होता रहा तो यह चिन्ताजनक स्थिति है। समय रहते इस दिशा में सजग रहते हुए जनसहभागिता से कार्य करने की जरूरत है। इस स्थिति को सुधारने के लिए जल संरक्षण एवं पौधरोपण की बहुत जरूरत है। जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में मिशन जल रक्षा अंतर्गत व्यापक कार्य किया जा रहा है। तालाब, डबरी, कुंआ, बोरवेल, पक्के चेकडैम, मिनी परकोलेशन टैंक जैसी जल संरक्षण संरचनाओं के माध्यम से जल संरक्षण किया जा रहा है। भविष्य को ध्यान रखते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण करने की आवश्यकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations