कलेक्टर ने नागरिकों से एकता दौड़ में शामिल होने के लिए किया आह्वान- सायकिल एवं मोटर सायकिल रैली का भी होगा आयोजन
त्वरित खबरे : एकता दौड़ का आयोजन :

राजनांदगांव 31 अक्टूबर 2022।

देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया है। एकता दौड़ का आयोजन सुबह 7.30 बजे सर्वेश्वरदास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से किया जाएगा। इस अवसर पर सायकिल रैली एवं मोटर सायकिल रैली का भी आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा, एकता व अखंडता के संकल्प के साथ आयोजित एकता दौड़ में सहभागिता के लिए नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने नागरिकों से एकता दौड़ में शामिल होने के लिए आह्वान किया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations