कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में 7 मई को “सब करें मतदान“ कैंपेन से कई संस्थाएं स्वमेव जुड़ने लगी है...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में 7 मई को “सब करें मतदान“ कैंपेन से कई संस्थाएं स्वमेव जुड़ने लगी है. कई बड़े होटल, रिसॉर्ट्स और अस्पताल अपने ग्राहकों को 7 मई को मतदान के बाद उनके संस्थान आने पर कई तरह की छूट की घोषणा की है. इन संस्थाओं का मानना है कि भारतीय लोकतंत्र में मतदान न सिर्फ अधिकार, बल्कि एक ऐसा संवैधानिक दायित्व है, जिसके माध्यम से आम मतदाता देश की प्रगति में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है. इसलिए अपनी सेवाओं में विशेष ऑफर देकर लोकतंत्र का सम्मान किया जा रहा है. इन संस्थानों ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह से भेंट कर अपने ऑफर संबंधी पत्र भी उन्हें सौंपा है.लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान करने वाले नागरिकों के लिए रायपुर शहर के प्रतिष्ठित होटल और अस्पतालों ने अपनी सेवाओं से संबंधित छूट की घोषणा की है. यह छूट उन मतदाताओं को मिलेगा जिनकी अंगुलियों पर नीली स्याही होगी यानी जो 7 मई 2024 को अपने मतदान केन्द्र में जाकर भारतीय लोकतंत्र की उन्नति के लिए अपना मतदान करेंगे. ऐसे कई संस्थानों ने कलेक्टर डॉ. सिंह, नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप से भेंट कर जन जागरूकता कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की जानकारी दी है. 7 मई को मतदान के बाद अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आने वाले मतदाताओं को ओपीडी जांच में निर्धारित अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी. 8 मई से 12 मई तक ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी. इसके अलावा कोई व्यक्ति यदि मतदान तिथि को भर्ती होता है, तो उसे 7 मई का रूम रेंट नहीं देना होगा.प्रबंधन की ओर से मतदाताओं के लिए 7 मई को ओपीडी शुल्क निःशुल्क किया गया है. 8 मई से 12 मई तक ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट होगी और मतदान तिथि से 12 मई तक ओपीडी जांच में 50 प्रतिशत की छूट के साथ ही बालाजी फैमली हेल्थ कार्ट मतदान तिथि को बनवाने वाले को 50 प्रतिशत की ओपीडी परामर्श और जांच में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी. साथ ही यह कार्ट निःशुल्क बनाया जाएगा.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations