खपराभाट में महिला समूह का हुआ वार्षिक आम सभा
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। ग्राम खपराभाट में महिला समूह का आम सभा का आयोजन भाग्य विधाता ग्राम संगठन के तत्वाधान में आयोजित किया गया. इसमें महिला समूह के द्वारा विभिन्न प्रकार का खेल का आयोजन किया गया तथा अपने अपने समूह द्वारा किया गया कार्य पर प्रकाश डाला गया। महिला समूह के द्वारा अपने आर्थिक विकास कैसे सम्द्ध किया जाये ताकि सभी महिला समूह के सदस्य भी का विकास हो सके. महिला समूह के द्वारा मछली पालन, जैविक खाद बीज कैसे कम लागत में तैयार किया जा सकता है पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत लाल साहू पूर्व सरपंच एवं अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज गैन्दाटोला थे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं का ही घर और गांव का विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है हम सबको महिलाओं का सदा सम्मान करना चाहिए। इस कार्यक्रम में  जमुना बरम चन्द्रवशी सरपंच,  सखिना बाई,जैन बाई,सुनिता साहू, देवीसिंह उसके,पेशी राम लाल राम ईश्वर साहू,नेमन साहू, गुलाब साहू, गिरधर साहू उत्तम कुमार नेताम ग्राम पटेल यमुना दास मानिकपुरी समारू राम नेताम बलेश्वर साहू विशेष रूप उपस्थित थे, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है अध्यक्ष रुकमनी साहू, सचिव संगीता साहू, कोषाध्यक्ष बेनू साहू,कृषि सखी, किरण कन्वर,पशु सखी अन्नु साहू, सहायिका सुनीता साहू सक्रिय महिला टिकेश्वरी साहू सी आर पी नुतन साहू एवं ग्राम के पन्द्रह समूहों के सभी सदस्यों का महत्व पूर्ण सहयोग रहा एवं आस-पास गांव से महिला समूह के सदस्य लोग आये हुए थे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का भी भरपूर सहयोग रहा। इस कार्यक्रम का सफल संचालन यमुना दास मानिकपुरी ने किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations